{"_id":"5efc42fa8ebc3e431a3b2587","slug":"employees-of-amul-auto-company-demonstrated-after-not-getting-two-months-salary129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर अमूल आटो कंपनी के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर अमूल आटो कंपनी के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 01 Jul 2020 04:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में कंपनी गेट के आगे प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की सेक्टर 11 में स्थित अमूल ऑटो कंपनी के कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर उन्होंने कंपनी गेट के आगे प्रबंधन के खिलाफ आर्थिक एवं मानसिक परेशानी होने पर प्रदर्शन किया। कोविड-19 के कारण कंपनी में प्रोडक्शन ठप होने पर एचआर को भी वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
बुधवार को कंपनी गेट के आगे 63 कर्मचारियों ने (जिनमें ऑपरेटर से लेकर मेंटेनेंस कर्मी शामिल है) प्रबंधन के खिलाफ काम पर लिए जाने पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अप्रैल में 5000 रुपये और मई में 10000 रुपये वेतन दिया गया। पूरा वेतन नहीं मिलने पर वह घर का बिजली का बिल पानी का बिल और बच्चों की स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। फरवरी में 12-12 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी होने सिंगल टाइम का ओवर टाइम दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि मई में श्रम विभाग के लेबर इंस्पेक्टर द्वारा निरीक्षण करने पर कंपनी में त्रुटियां पाई गई थी। मुख्य रूप से डबल ओवरटाइम देने की बात थी। आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को धमकी दी गई, प्रबंधन एसईडब्ल्यूएस का भी सदस्य है जिस कारण प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र मेहरा, पंकज चौधरी, शेर सिंह, विरेन्द्र सिंह, भगवती पंत, सुनील सिंह, उपेंद्र सिंह, सरोज कुमार, प्रवीण सिंह, पुष्कर नेगी, अनिल पाल, रामबाबू, विनोद कुमार और दिगंबर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एचआर हेड दिवाकर पंत ने कहा कि कोविड-19 के कारण कंपनी में प्रोडक्शन ठप है, कंपनी में कब प्रोडक्शन शुरू होगा इस बारे में केवल प्रबंधन के उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं। कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ उन्हें भी वेतन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की मांग जायज है, उच्च अधिकारियों से बात करके शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा।