{"_id":"684c795f0ea5bc2d5f04dc0b","slug":"elections-will-be-held-on-june-20-for-100-delegates-posts-of-sugarcane-committee-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-109955-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ना समिति के 100 डेलिगेट्स पदों पर 20 जून को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ना समिति के 100 डेलिगेट्स पदों पर 20 जून को होंगे चुनाव
विज्ञापन
सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में अब 20 जून को डेलिगेट पद पर चुनाव होगें। फिर 04 जुलाई को डायरेक्टर और 05 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
समिति के सचिव संजीव चौधरी के अनुसार गन्ना समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपत्तियों के निराकरण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 14 जून को समितियां के डेलिगेट्स पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, 16 जून को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 जून को नाम वापसी और चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 20 जून को आवश्यक होने पर 100 डेलिगेट्स पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। चुने गए डेलिकेट्स, प्रबंधन कमेटी के 12 डायरेक्टरों के चुनाव में भाग लेंगे। इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो 5 जुलाई को समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जाएंगे। इधर, कार्यक्रम जारी होते ही राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है।