{"_id":"689b945e162203daee035fff","slug":"election-program-will-be-announced-after-membership-campaign-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110881-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सदस्यता अभियान के बाद घोषित होगा चुनाव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सदस्यता अभियान के बाद घोषित होगा चुनाव कार्यक्रम
Wed, 13 Aug 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव के लिए सनातन धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने तय किया कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बताया कि सदस्यता शुल्क पूर्व की भांति 150 रुपये रहेगा। व्यापारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए शहर के चारों प्रमुख मार्गों और स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। वहां पर मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा, गौरीशंकर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अफजल खान, अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमरनाथ गोयल, बिजय अरोरा, पप्पू अली, नासिर खान, रबीश भटनागर आदि थे।
विज्ञापन