फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly man dies in room fire, wife narrowly escapes

Udham Singh Nagar News: कमरे में आग लगने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

Wed, 31 Dec 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in room fire, wife narrowly escapes
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थानांतर्गत तीनपानी रोड पर खंडहरनुमा कमरे में आग लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पत्नी घटना में बाल-बाल बच गई। आग सेंकने के लिए जलाए गए अलाव से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बनारस पटफटी रामनगर निवासी रामचंद्र (83) अपनी पत्नी चमेला (75) के साथ तीनपानी रोड पर खंडहरनुमा कमरे में रहते थे। वह खानाबदोशी कर जीवन यापन करते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे दोनों कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाता आग की चपेट में आकर रामचंद्र झुलस गए। उनकी पत्नी शोर मचाते हुए कमरे से भागने में सफल रही। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed