Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   19.96 lakh duped on the pretext of profit in kichha

ऊधमसिंह नगर: मुनाफे का झांसा देकर 19.96 लाख ठगे, कोर्ट के आदेश पर परिवार के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 04:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

किच्छा में एक परिवार ने मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 19.96 लाख रुपये ठग लिए; कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
19.96 lakh duped on the pretext of profit in kichha
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

किच्छा के मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक परिवार ने पांच लोगों से 19.96 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

वार्ड-13 निवासी मो. अजीम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वह एआर टेलीकॉम फर्म में साझीदार है। उसके पुराने मित्र राहुल गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय कंपनी में ऑनलाइन पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आठ मई 2026 को अजीम अपने दोस्त शादाब और रऊफ के साथ राहुल के घर गया। वहां राहुल के पिता नरेंद्र गंगवार, माता मीना देवी और बहन सोनम गंगवार ने भी मुनाफे की गारंटी दी। झांसे में आकर अजीम ने अलग-अलग तारीखों में राहुल को बैंक से 20.64 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

विज्ञापन


राहुल ने मुनाफे के नाम पर 5.31 लाख रुपये वापस किए। इस तरह अजीम के 15.32 लाख रुपये बकाया रह गए। अजीम के कहने पर शादाब ने भी 3.20 लाख रुपये दिए, जिसमें से 96 हजार वापस मिले। उसके 2.24 लाख बकाया रह गए। वहीं शादाब के मित्र सुदीप दास ने 2.40 लाख रुपये दिए, जो पूरी तरह डूब गए। रुपये मांगने पर राहुल और उसके परिवार ने फोन उठाना बंद कर दिया। बकाया रकम के लिए दिया गया चैक भी बैंक में बाउंस हो गया। उल्टा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राहुल गंगवार, नरेंद्र गंगवार, मीना देवी और सोनम गंगवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed