{"_id":"63e93d89e905470fde08714b","slug":"education-rudrapur-news-hld490675236-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: ऊधम सिंह नगर में 13,386 युवा पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: ऊधम सिंह नगर में 13,386 युवा पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठे
विज्ञापन
रुद्रपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में पटवारी भर्ती की परीक्षा रविवार को पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिले में बनाए गए 47 केंद्रों पर 13,336 युवाओं ने की परीक्षा दी। इनमें 8,507 युवक और 4,879 युवतियां शामिल रहे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 20,003 युवाओं में से 6,617 अनुपस्थित रहे।
सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा के लिए 10 बजे से ही केंद्रों पर युवा पहुंचने लगे थे। रुद्रपुर में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेजए सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेजए आर्य कन्या इंटर कॉलेज समेत सभी स्कूलों में बनाए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोपहर एक बजे परीक्षा संपन्न होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों के गेट पर पुलिस फोर्स सतर्क रहा। किच्छा बाईपास के आसपास के सभी परीक्षा केंद्रों पर एसपी क्त्रसइम चंद्रशेखर आर. घोड़के सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी व एडीएम जयभारत सिंह ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पटवारी भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इधर खटीमा के 12, काशीपुर के 11, सितारगंज और किच्छा के एक-एक परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस कस्टडी के बीच पटवारी परीक्षा में शामिल हुआ हत्यारोपी
रुद्रपुर। पटवारी भर्ती परीक्षा में पिथौरागढ़ जेल का सजायाफ्ता कैदी भी परीक्षा देने के लिए शहर में आया था। गांव तल्ली भैंसोड़ी, अटलगांव डीडीहाट (पिथौरागढ़) निवासी गोकुल सिंह देउपा पर फरवरी 2022 में एक युवक की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद कोर्ट ने उसे पिथौरागढ़ जेल भेज दिया था। रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा में कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी के बीच वह शहर के भंजूराम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को ही पिथौरागढ़ पुलिस उसे कोतवाली ले आई थी। कोतवाली में रात गुजारने के बाद सुबह वह पुलिस कस्टडी के बीच परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचा। इसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस उसे लेकर लौट गई। संवाद
विज्ञापन
हरिद्वार डिपो की बसों में काशीपुर के परीक्षार्थियों को नहीं मिली जगह
रुद्रपुर। पटवारी परीक्षा छूटने के बाद शहर के रोडवेज बस अड्डे में बसों में सीट पाने के लिए परीक्षार्थियों के बीच मारामारी हो गई। हरिद्वार डिपो की बस में काशीपुर के परीक्षार्थियों को घुसने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने निरीक्षण करने आए एडीएम से इसकी शिकायत की। इसके अलावा बस अड्डे में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी रही।
रविवार को शहर में पटवारी भर्ती परीक्षा देने के लिए यूपी सहित कई प्रदेश के परीक्षार्थी पहुंचे थे। आसपास जिले में नजदीक रहने वाले कुछ परीक्षार्थी तो निजी साधनों से आए जबकि अधिकतर बाहरी और स्थानीय परीक्षार्थी रोडवेज बस से शहर में पहुंचे। दोपहर में परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षार्थियों हुजूम उमड़ पड़ा। परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में रोडवेज प्रबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि उस दौरान वहां पर लगभग सभी रूट की बसें खड़ी थीं जो मिनटों में भर गईं। इसके बावजूद टनकपुरए बरेलीए काशीपुर और मुरादाबाद जाने वाले परीक्षार्थियों को दूसरी बस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। परीक्षार्थियों की भीड़ देखकर बस अड्डा प्रभारी ब्रह्मानंद ने स्वयं भी कमान संभाली और सभी को व्यवस्थित रूप से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। उसी दौरान बस अड्डे का निरीक्षण करने के लिए एडीएम जय भारत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
कुछ परीक्षार्थियों ने उनसे शिकायत की कि हरिद्वार डिपो में उन्हें काशीपुर तक जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। मौके पर मौजृद डिपो प्रभारी ने उनकी शिकायत को दूर करते हुए उन्हें बस में बैठकार गंतव्य के लिए रवाना किया। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ बहुत थी इसलिए दूसरे रूटों की बसों को कम कर लोकल रूटों पर लगाया गया था। सभी परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचा दिया गया था।
परीक्षा के घर लौटने के लिए बसों में मारामारी
खटीमा। राजस्व उपनिरीक्षक ;लेखपालद्ध की लिखित परीक्षा के लिए यहां पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को घर लौटने में मारामारी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे पेपर पूरा होने के बाद शाम चार बजे से पांच बजे तक बस स्टेशनए प्राइवेट वाहनों में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। परीक्षार्थियों को बसों में जगह नहीं मिल पाई। बस स्टेशन में रोडवेज बसों के आने पर बैठने के लिए धक्का.मुक्की देखने को मिली। परीक्षार्थियों को कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक रोडवेज बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिले।
युवा बोले पिछली बार से कठिन आया था प्रश्नपत्र
ऐसा प्रतीत हुआ कि प्रश्नपत्र को बेहद जल्दबाजी में बनाया गया था। प्रश्नपत्र में करंट अफेयर के प्रश्न अधिक पूछे गए थे। प्रश्नपत्र बेहद कठिन था। . किशनए प्रयागराज।
.
पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र अधिक कठिन था। प्रश्नपत्र में करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए थे। . प्रज्ञा शर्माए खटीमा।
.
प्रश्नपत्र में भारतीय संविधान और खेल से जुड़े प्रश्न भी काफी पूछे गए थे। परीक्षा की तैयारी अच्छी की थी लेकिन प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्न बेहद कठिन थे। . नेहा, कासगंज।
.
इस बार प्रश्नपत्र में उत्तराखंड राज्य से संबंधित पूछे गए प्रश्न बेहद कठिन थे। कुल मिलाकर मुझे प्रश्नपत्र काफी कठिन लगा। . दीपक कुमार, रुड़की।
.
देरी से पहुंचे कई युवाओं की परीक्षा छूटी
रुद्रपुर। परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने और केंद्रों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने के कारण कई युवा पटवारी परीक्षा से वंचित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती अधिक होने के कारण थोड़ी सी देरी से पहुंचने पर भी युवाओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। रुद्रपुर के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा से वंचित युवा पुलिस कर्मियों से प्रवेश देने के लिए अनुरोध करते हुए भी दिखे लेकिन किसी को प्रवेश नहीं मिला। रुद्रपुर के एक परीक्षा केंद्र में जसपुर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह परीक्षा केंद्र को लेकर भ्रमित हो गई थी। पहले काशीपुर पहुंची थी लेकिन बाद में पता चला कि उनका परीक्षा केंद्र रुद्रपुर में है। रुद्रपुर में पहुंचने में देरी होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं। जिलेभर में कुल 6617 युवा परीक्षा से अनुपस्थित रहे। संवाद
युवा बोले, पिछली बार से कठिन आया था प्रश्नपत्र
ऐसा प्रतीत हुआ कि प्रश्नपत्र को बेहद जल्दबाजी में बनाया गया था। प्रश्नपत्र में करंट अफेयर के प्रश्न अधिक पूछे गए थे। प्रश्नपत्र बेहद कठिन था। . किशन, प्रयागराज।

इस बार प्रश्नपत्र में उत्तराखंड राज्य से संबंधित पूछे गए प्रश्न बेहद कठिन थे। कुल मिलाकर मुझे प्रश्नपत्र काफी कठिन लगा। . दीपक कुमारए रुड़की।

काशीपुर आए परीक्षार्थियों का कहना
पहले की अपेक्षा प्रश्नपत्र काफी कठिन आया था। इसके कारण पेपर हल करने में परेशानी हुई। पेपर लीक होने से दोबारा परीक्षा देने पर मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। . गीता जसपुर निवासी।
.
पूर्व में हुई पटवारी लेखपाल की परीक्षा जैसा प्रश्नपत्र नहीं आया था। इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन लगा। तैयारी तो मैंने पूरी करने के साथ प्रशनपत्र को पूरा हल करने का प्रयास किया है। . कविता, बाजपुर निवासी।
.
परीक्षा अच्छी हुई है। मैंने तैयारी पूर्व में कर रखी थी लेकिन पेपर लीक होने से मायूसी हुई थी। उम्मीद है कि अब सब कुछ ठीकठाक रहेगा और मेहनत सफल होगी। . धर्मेंद्र कुमार, काशीपुर।
.
इस बार पटवारी लेखपाल परीक्षा का प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक आया था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पेपर लीक होने के बाद इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। . आकाश कुमार, ग्राम भरतपुर, काशीपुर।