फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education

पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा में पिथौरागढ़ के आयुष रहे टॉपर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Education
देहरादून, नोएडा समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा में पिथौरागढ़ के आयुष रहे टॉपर
रामनगर के आयुष रावत दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं हल्द्वानी की यश्विनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की वर्ष 2022-23 के लिए सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम रविवार की शाम घोषित कर दिए गए। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा में पिथौरागढ़ के आयुष पांडेय ने 600 में 491 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे। रामनगर के आयुष सिंह रावत व हल्द्वानी की यश्विनी लटवाल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
पंतनगर विवि के प्रवेश अनुभाग में परीक्षाफल घोषित करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष की स्नातक (यूजी) प्रवेश परीक्षा में टकाना पिथौरागढ़ के चंद्रप्रकाश पांडेय व रीना पांडेय के मेधावी पुत्र आयुष पांडेय ने 600 में 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। चिल्किया, रामनगर (नैनीताल) के राजेंद्र सिंह रावत व शशि रावत के पुत्र आयुष सिंह रावत ने 600 में से 472 अंक प्राप्त कर परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं भोटिया पड़ाव हल्द्वानी के लक्ष्मण सिंह लटवाल व माया लटवाल की मेधावी पुत्री यश्विनी लटवाल ने 600 में 455 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में कुल 6984 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को पंतनगर सहित प्रदेश के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी ऑनलाइन काउंसिलिंग की जाएगी जिसकी तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। परीक्षा परिणामों के कार्य में सुभाष चंद्र, लाल चंद्र, बिनोद जोशी, विनय कुमार सिंह, पूरन पांडेय व अब्दुल आदि की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीजी में 419 अंकों के साथ अंकिता अव्वल
पंतनगर। विवि की ओर से आयोजित पीजी की प्रवेश परीक्षा में दरभंगा (बिहार) के प्रभात चंद्र सिंह व मेनका सिंह की मेधावी पुत्री व पंतनगर विवि की कृषि स्नातक अंकिता ने 600 में 419 अंक प्राप्त कर टॉप किया। कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) के पदमेश बुडाकोटी व नमिता बुडाकोटी के पुत्र सृजन बुडाकोटी ने 600 में 388 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रामनगर (नैनीताल) के योगेंद्र सिंह व हंसी बिष्ट की पुत्री पल्लवी बिष्ट ने 600 में 377 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष की पीजी प्रवेश परीक्षा में 30 जुलाई को पंतनगर व देहरादून के एक-एक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें 1039 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसी तरह पीएचडी के लिए पंतनगर परीक्षा केंद्र पर 556 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। संवाद
इनसेट
स्नातक में 316, पीजी में 269 व पीएचडी में हैं 225 सीटें
पंतनगर। विवि में प्रवेश पाने के लिए इस वर्ष भी 316 स्नातक, 269 पीजी व 225 पीएचडी की सीटों के लिए प्रवेशार्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्रवेश हासिल करेंगे। डॉ. कुमार ने बताया कि बीटेक बायोटेक की 50 प्रतिशत सीटें इस बार पंतनगर विवि के माध्यम से भरी जाएंगी जबकि प्रत्येक वर्ष यह सीटें जेईई मेंस के माध्यम से भरी जाती रही हैं। वहीं पीजी के लिए विभिन्न कोर्सेज के लिए 269 सीटें और पीएचडी के विभिन्न कोर्सेस के लिए 225 सीटें रहेंगी। संवाद

इनसेट
56 पेड सीटें प्रदेश के बाहरी अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित
पंतनगर। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विवि में इस वर्ष 56 पेड सीटें उत्तराखंड से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए अलग से रखी गई हैं। 56 सीटों में 26 सीटें एग्रीकल्चर की, 16 सीटें वेटरिनरी, 10 सीटें कम्यूनिटी साइंस व चार सीटें फिशरीज साइंस की होंगी। इसमें अभ्यर्थी यदि वेटरिनरी में प्रवेश लेने का इच्छुक है तो उसे चार लाख रुपये प्रतिवर्ष खर्च करने होंगे। वहीं यदि वह कृषि स्नातक में प्रवेश लेता है तो उसे एक लाख प्रतिवर्ष तथा फिशरीज व कम्यूनिटी साइंस में प्रवेश लेता है तो उसे 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेड करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed