फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

सभी प्रधानाचार्य 16 मार्च तक उपलब्ध करा दें विद्यार्थियों की संख्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Education.
रुद्रपुर में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते सीईओ आरसी आर्या। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीईओ ने शुक्रवार को जिले के सभी 121 शासकीय और 29 अशासकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। सीईओ ने प्रधानाचार्यों को 16 मार्च तक अपने कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिस कॉलेज ने तय समय पर सूचना नहीं दी, वहां के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने प्रधानाचार्यों से एनएसएस, एनसीसी व स्कूल का अपना शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने को कहा। साथ ही पीटीए का गठन व स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अशासकीय स्कूल में बच्चों से मनमानी फीस लेने की शिकायत न मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों को स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए साथ ही फर्नीचर, पेयजल आदि की सुविधाओं को भी व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बच्चों की पढ़ाई विशेष ध्यान दिया जाए। वहां पर उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर रवि मेहता, प्रधानाचार्य पार्वती देवी, प्रीति अग्रवाल, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed