फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper entered the bike, a death

डंपर में घुसी बाइक, एक की मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज। Updated Thu, 25 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
घर लौट रहे बाइक सवार यूपी के दो युवकों की बाइक डंपर में जा घुसी। इससे एक
विज्ञापन
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्साधिकारी ने एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर किया है। मरने वाले युवक की अभी शिनाख्त नहीं पाई थी।

बुधवार को अमरिया रोड पर गुरुद्वारा साहिब के सामने डंपर (एचआर38डब्ल्यू-3277) खड़ा था। जिसमें न तो बैकलाइट जल रही थी और न ही रिफ्लेक्टर लगे थे। रात करीब आठ बजे सितारगंज से घर लौट रहे जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र कुमार पांडे (40) पुत्र रामचंद्र पांडे की बाइक (यूपी26क्यू-2260) डंपर में जा घुसी।

इससे बाइक सवार युवक के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस से दोनों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी ने युवक को मृत घोषित कर दिया और जितेंद्र की हालत नाजुक देख उसे हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर कस्बा इंचार्ज पान सिंह तोमक्याल व सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और डंपर व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज दिनेश ने बताया कि घायल की जेब से बाइक के कागजात व मोबाइल मिला है। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त जितेंद्र पांडे के रूप में हुई। जबकि, मृतक युवक के पास से कोई भी कागजात व पहचान पत्र आदि न मिलने से अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया कि घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed