फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drainage system plan ready to solve waterlogging

Udham Singh Nagar News: जलभराव से समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम प्लान तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drainage system plan ready to solve waterlogging
काशीपुर। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम कार्य योजना तैयार की जा रही है। योजना का क्रियान्वयन सही से हो, इसके लिए नगर निगम सभागार में सामाजिक संगठनों व आमजन की बैठक हुई। ताकि वे अपने सुझाव दे सकें।
विज्ञापन

सोमवार को महापौर दीपक बाली ने नगर निगम सभागार में जलभराव की समस्या को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में जलभराव की समस्या का निदान कराया जाएगा और हर वार्ड में एक मास्टर नाला बनाया जाएगा। योजनाएं को अमल में लाने से पहले जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। महापौर ने स्टेशन रोड का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बीके एस इंफ्रा टच कंपनी के एमएम डॉ. सुभाष प्रसाद राय ने बताया कि यदि पानी को नदियों में डाल दिया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी। अगले 50 वर्ष तक के लिए कार्य योजना बनाई गई है। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय जॉन, नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक अभियंता वीके चंद्र पाणी, अपर सहायक अभियंता राजू कुमार, अवर अभियंता अजय चौहान, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा और, भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, संजय भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed