फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pratap's body could be removed after six days

छह दिन बाद निकाला जा सका प्रताप का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pratap's body could be removed after six days
कपकोट के परींडर में शव निकालती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट की पिंडर नदी के में 14 दिन पहले गिरे ग्रामीण का शव बुधवार को निकाल लिया गया। छह दिन की मशक्कत के बाद नैनीताल से जल पुलिस के आने पर ही पत्थर में फंसा शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम किलपारा निवासी प्रताप सिंह (64) पुत्र आलम सिंह 27 नवंबर को पिंडर नदी के किनारे पैदल गांव जा रहे थे। इसी दौरान नदी में पानी पीते समय पैर फिसलने उसे वह नदी में गिरकर बह गए थे। तब से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। 30 नवंबर को प्रताप के बेटे ने कपकोट थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच छह दिसंबर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर बड़े पत्थर के नीचे एक पुरुष का हाथ देखा गया। पानी के तेज वेग के कारण शव नहीं निकाला जा सका था। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की मांग पर डीएम रंजना राजगुरु ने उच्चाधिकारियों से बाहर की टीम भेजने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

बुधवार को नैनीताल से आई जल पुलिस की डीप ड्राइविंग टीम समेत पुलिस और राजस्व विभाग टीम ने ग्रामीणों और पोकलैंड की मदद से नदी का बहाव दूसरी ओर कर दिया। तभी सबके सहयोग से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया गया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसआई जगदीश कांडपाल और एसडीआरएफ के जवान टीका सिंह कार्की ने बताया कि पानी बर्फीला होने के कारण ही शव सुरक्षित रहा। हालांकि कपड़े बहने और खाल उतरने के कारण शव सफेद हो गया था। एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, तहसीलदार विनोद वर्मा, कोतवाल टीआर वर्मा ने भी रेस्क्यू प्रक्रिया का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed