{"_id":"6abc2281b344e9da250563b7","slug":"instructions-to-make-roads-pothole-free-by-the-15th-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128407-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़कों को 15 तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़कों को 15 तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश
Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम अपूर्वा पांडेय ने कहा कि मांग आधारित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिला योजना में शामिल कराए जाएं। इस दौरान व्यक्तिगत प्रकरणों को एडीएम के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। द्वारसौं में सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए स्थलीय निरीक्षण और बूंगा में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण एक सप्ताह में शुरू कराने को कहा। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट से वंचित स्थानों के प्रस्ताव तैयार करने के साथ सभी सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। संवाद