फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Attacks by dogs and monkeys on the rise; 167 people fell victim in four months.

Bageshwar News: कुत्ते-बंदरों के हमले बढ़े, चार माह में 167 लोग बने शिकार

Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attacks by dogs and monkeys on the rise; 167 people fell victim in four months.
कपकोट(बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्तों, कटखने बंदरों और अन्य जानवरों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार माह में ऐसे 167 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले कुत्तों के काटने के हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी पीड़ितों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रैबीजरोधी टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुभा ने बताया कि जानवरों के काटने के बाद मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार रैबीजरोधी टीके लगाए जाते हैं। मरीज की स्थिति और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार तीन से पांच टीके लगाए जाते हैं। अस्पताल में रैबीजरोधी टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और नियमित रूप से मरीजों को लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------
महीना कुत्ते बंदर बिल्ली
मई 20 15 4
जून 53 14 0
जुलाई 35 5 1
अगस्त 12 6 2
---

कोट
कुत्ते या बंदर समेत किसी भी जानवर के काटने पर घाव को तत्काल साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह धोकर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार और टीकाकरण से रैबीज के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। -डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed