{"_id":"6929f9ea51eff6b56e06ef9a","slug":"dpr-sent-for-the-third-time-for-the-new-building-of-the-district-hospital-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-133566-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल के नए भवन के लिए तीसरी बार भेजी गई डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल के नए भवन के लिए तीसरी बार भेजी गई डीपीआर
Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए फिर से कवायद की जा रही है। सीएमओ ने 200 बेड के अस्पताल के लिए 145 करोड़ की डीपीआर तैयार कराकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक को भेजी है। दिलचस्प बात है कि जिले से तीसरी बार डीपीआर निदेशालय को भेजी गई है।
जिला चिकित्सालय की भूमि 2006 में मेडिकल कॉलेज को स्थानांतरित हो गई थी। जिला अस्पताल के दूसरे स्थान पर बनाने को लेकर 2018 में ही सहमति बन गई थी। 14 दिसंबर 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक में वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए योजना रखी गई थी। मुख्य सचिव ने 200 बेड के अस्पताल के लिए नए स्थल को चयनित करने के निर्देश दिए थे।
इंद्रा चौक स्थित पुराने जिला अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जमीन पर 200 बेड का अस्पताल बनाने की डीपीआर बनाई गई थी। दो बार डीपीआर को मंजूरी नहीं मिलने के बाद अब तीसरी बार डीपीआर भेजी गई है। इसके अनुसार दो सौ बेड अस्पताल में वातानुकूलित सिटिंग एरिया, डॉक्टरर्स चैंबर, मरीज भर्ती वार्ड, शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
200 बेड युक्त जिला अस्पताल के नवनिर्माण से आमजनों को बहुत आसानी होगी। पहले की अपेक्षा अधिक मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। इसके अलावा जिला मेडिकल हब बनने की ओर बढ़ रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए डीपीआर मुख्यालय भेजी गई है। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ