फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Doctor go back to Gadarpur back.

एक बार फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ विहीन हुआ सरकारी अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Doctor go back to Gadarpur back.
काशीपुर सरकारी अस्पताल में बंद पड़ा हड्डी रोग विभाग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय एक बार फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ विहीन हो गया है। ऐसे में हड्डी के मरीज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में एक वक्त था जब दो-दो आर्थों सर्जन हुआ करते थे। अस्पताल में अब एक भी आर्थो सर्जन तैनात नहीं है। अस्पताल में तैनात डॉ. राजीव चौहान के अटैचमेंट को बीते दिनों खत्म करके उन्हें वापस गदरपुर भेज दिया गया है। ऐसे में नगर व दूरदराज से आने वाले हड्डी के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। महंगे निजी अस्पताल में इलाज कराना मजबूरी होगा। बता दें पूर्व में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर डॉयरेक्टर स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2015 से गदरपुर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान को एलडी भट्ट अस्पताल से लगभग दो महीने पहले अटैच कर दिया था।
विज्ञापन

डीएम ने पूर्णकालिक संबद्धता के निर्देश दिए थे। तब से डॉ. चौहान यहां ओपीडी में सप्ताह में 700 के लगभग हड्डी रोगियों का इलाज करने के साथ ही 8-10 प्लास्टर और ऑपरेशन कर रहे थे। बीते दिनों सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैमाश राणा ने डीजी हेल्थ और सीएमओ के पत्र का हवाला देते हुए डॉ. चौहान की संबद्धता काशीपुर से समाप्त कर मूल तैनाती का आदेश जारी कर दिया। डॉ. चौहान ने आरोप लगाया कि सीएमएस की हठधर्मिता के चलते उनकी संबद्धता समाप्त की गई है। डॉ. चौहान ने बताया कि वह अपनी तीन दिवसीय अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आर्थो सर्जन की संबद्धता समाप्त करने के आदेश उच्च स्तरीय हैं। इसे कोई रोक ही नहीं सकता था। जो आदेश था वह मैंने उन्हें दे दिया है। उम्मीद है यहां कोई आर्थो सर्जन आएंगे इसलिए अटैचमेंट खत्म किया गया है। इससे हड्डी रोगियों को समस्या होगी।

डॉ. कैमाश राणा, सीएमएस, एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय।
इनसेट कोट......
- आर्थो सर्जन की संबद्धता समाप्त करने के आदेश मुख्यालय स्तर से हैं। इसके बावजूद अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनाती के संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रीय जनता को परेशानी नहीं हो।
डॉ. सुनीता रतूड़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed