फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM given orders.

मातृ-शिशु मृत्यु दर को शून्य पर लाने के करें प्रयास : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
DM given orders.
बैठक में सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को निर्देश देते डीएम युगल किशोर पंत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की त्रैमासिक की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को जिले में मातृ-मुत्यु दर कम करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों का आगे भी रिन्यूअल किया जाए और काम में खराब प्रदर्शन करने वालों को बाहर किया जाए। डीएम ने कहा आरबीएसके की टीमों को स्कूलों में नियमित रूप से विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करें।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर को शून्य पर लाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अप्रैल से जून तक हुई छह मातृ मृत्यु के बारे में संबंधित विकासखंड के चिकित्सा अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मृतकों के परिजनों के साथ ब्लॉक वार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित विकासखंड के चिकित्सा अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में प्रदान की जा रही एएनसी सुविधाओं में सुधार लाने, जनपद स्तर पर पीपीएच के प्रबंधन को दुरुस्त करने, हाई रिस्क प्रेगनेंसी का फॉलोअप और गर्भवती महिलाओं की समस्त जांचें समय से करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिले में मातृ मृत्यु के कारणों को भी ज्ञात कर उनके सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। जिले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए सुदृढ़ मैकेनिज्म स्थापित करने के निर्देेेश दिए। वहां पर सीएमएस डॉ. एचसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed