{"_id":"60ca4a7b8ebc3e29eb696597","slug":"dm-done-meeting-with-officers-rudrapur-news-hld42795988","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र की तैयारी कर ले शिक्षा विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र की तैयारी कर ले शिक्षा विभाग : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि विभाग एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र की तैयारी कर ले।
मंगलवार देर शाम आयोजित बैठक में डीएम ने बीईओ को बसई, जसपुर के विद्यालय के निर्माण कार्य का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि राइंका दिनेशपुर और राबाइका किच्छा में किये जा रहे बिजली, पानी आदि कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। राबाइंका फाजलपुर महरौला में दिव्यांगों के लिए बनाए गए रेंप में सुधार करने को कहा। जयनगर, गदरपुर में राइंका के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
राप्रावि तराई नगला में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। थारू राइका खटीमा में गणित प्रयोगशाला के निर्माण कार्य में देरी होने से बीईओ खटीमा को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ रमेश चंद्र आर्य को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में इंटरनेट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। वहां पर सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीडीओ हिमांशु खुराना, डीईओ बेसिक ऐके सिंह, जिला अर्थ एवं सख्यांधिकारी ललित आर्य, डीएसओ रशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार थे।