फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Disturbances in the feeder faltered industry

फीडर में गड़बड़ी से लड़खड़ाए उद्योग

Tue, 14 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Tue, 14 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

 राहत देने वाली बिजली अब औद्योगिक इकाइयों के लिए दिक्कत बन गई है। बराबर बिजली नहीं मिलने से औद्योगिक इकाइयों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


बार-बार शिकायत के बावजूद पिछले एक महीने से विभाग कोई हल नहीं निकाल सका। इससे लोगों में बिजली विभाग के सुस्त रवैये पर आक्रोश है।

जसपुर रोड पर मदर बोन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नेशनल सीड्स, कैपेक्स बट्री, ओम इंडस्ट्रीज सहित करीब 20-25 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं।

इन उद्योगों को बिजली गढ़ी नेगी फीडर से मिलती है। इसके अलावा इसी फीडर से बैलजुड़ी, बैंतवाला, गढ़ीनेगी कुंडा, भरतपुर, करनपुर, केसरी, बभराला सहित करीब 40 से 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है।


आरोप है कि पिछले एक महीने से विभाग औद्योगिक इकाइयों को बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। दस-दस घंटे बिजली की अघोषित कटौती हो रही है।

 इस वजह से औद्योगिक इकाइयां चल नहीं पा रही हैं और उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर बिजली आती है तो थ्री फेस के बजाय दो ही फेस में बिजली होती है।
विज्ञापन


इससे भी औद्योगिक इकाइयां चल नहीं पाती है। बताया जाता है कि गढ़ी नेगी फीडर में तीन मशीने लंबे समय से खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed