फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District Panchayat president's eldest son died in a road accident

सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के बड़े बेटे की मौत

Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president's eldest son died in a road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के बड़े बेटे गिरजेश गंगवार (41) की मेरठ से बरा आते समय बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनकी सफारी कार की टक्कर मुरादाबाद हाईवे पर मूड़ापांडे के पास एक ट्रक से हो गई। दुर्घटना में गिरजेश की पत्नी अंजली, कार चालक और एक नौकरानी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। गमगीन माहौल में बरा में शाम को गिरजेश का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के बड़े बेटे गिरजेश गाजियाबाद में वाणिज्य कर अधिकारी थे। जबकि उनकी पत्नी अंजली एमटीएनएल में चीफ इंजीनियर हैं। परिजनों के अनुसार गिरजेश के मौसेरे साले की बरेली में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को अंत्येष्टि में शामिल होने के लिये गिरजेश अपनी इंजीनियर पत्नी, अपनी पांच साल की पुत्री अनन्या और घर पर काम करने वाली नौकरानी के साथ अपने निवास मेरठ से किच्छा के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


आते समय किसी परिचित के कार का चालक साथ ले आये थे। उनकी कार मूड़ापांडे के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने गिरजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गिरजेश की पत्नी अंजली, कार चालक और नौकरानी का बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में गिरजेश की पुत्री सकुशल है। सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बृहस्पतिवार दिन में गिरजेश का शव उनके बरा स्थित आवास पर पहुंचा तो घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शोक में बरा का बाजार आज बंद रहा। शव यात्रा में हजारों की संख्या में राजनैतिक और सामाजिक लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed