फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District Level Sports meet at Bazpur

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में काशीपुर की गायत्री बाजपुर के विनय रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
District Level Sports meet at Bazpur
बाजपुर के ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 22 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल में चल रही दो दिनी जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 50-55 भार वर्ग बालिका में गायत्री (काशीपुर) प्रथम, प्रीति ठाकुर (जसपुर) द्वितीय रहीं। 65-70 भार वर्ग में विनय गुप्ता (बाजपुर) प्रथम, नवीन ठाकुर (जसपुर) द्वितीय रहे। 45-50 भार वर्ग में इशु (रुद्रपुर) प्रथम, रोहित (किच्छा) द्वितीय और फैजल (जसपुर) तृतीय रहे। साथ ही तानिया, रोहन, नमन, सौम्य, केंजल, एंजल प्रजापति, मुकेश, राघव का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। स्कूल प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काहलो, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बब्लू दिवाकर, जिलाध्यक्ष मनोज राजहंस ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राजहंस ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां मनित कुमार, मुकेश, मनदीप कौर, प्रवीण मौर्य, तनु शर्मा, मीनाक्षी, उत्कृष्ट सिंह, जॉनी राजहंस आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed