फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Disorder at indecency

पार्षद से अभद्रता पर भड़के समर्थकों का हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disorder at indecency
काशीपुर में पार्षद से अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा करते लोग। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नगर निगम की महिला पार्षद से एक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। इस पर पार्षद के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पार्षद ने बाद में बांसफोड़ान चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला किला में अल्ली खां जाने वाले मार्ग पर काफी संख्या में महिलाएं और युवक हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि एक व्यक्ति और उसके साथी ने पार्षद से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। सड़क पर हंगामा होने से जाम लग गया। सूचना पर बांसफोडान पुलिस चौकी के उप निरीक्षक ललित पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों ने उनकी बिरादरी की पार्षद से अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमान करते हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और पार्षद से कहा जो भी शिकायत है पुलिस चौकी में लिख कर दें। इस पर पार्षद ने महिलाओं और युवकों के साथ चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed