फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Differences Resolved: Closed-door meeting held between CM and MLA Pandey.

दूर हुए मतभेद : बंद कमरे में सीएम और विधायक पांडेय के बीच हुई बातचीत

Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Differences Resolved: Closed-door meeting held between CM and MLA Pandey.
गूलरभोज/गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को गूलरभोज स्थित भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधयक के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में काफी महत्वपूर्ण और दूरगामी माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय के लिए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्ढी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी भी कैंप कार्यालय पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक अरविंद पांडेय पौत्र अंगद और पौत्री अंबिका को अपनी गोद में बैठाकर दुलारा। बच्चों के लिए वह उपहार भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए सभी की कुशलक्षेम जानी।
विज्ञापन

30 मिनट से अधिक समय तक कैंप कार्यालय में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक अरविंद पांडेय के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास, निर्माण कार्यों में तेजी, जनहित से जुड़े मुद्दों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडेय की मुलाकात दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। वहां मनविंदर पांडेय, पूनम ग्रोवर, कविता नेगी, अशोक हुड़िया, मुनि भुसरी, गगन कंबोज, सुरजीत सिंह सोनू, अनादि रंजन मंडल, ओमप्रकाश डोगरा आदि थे।
--
विकास की गति को और तेज किया जाएगा : सीएम
गूलरभोज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।



कभी नहीं रहा मतभेद : पांडेय
विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनके आवास पर आने का कार्यक्रम निजी है। वह मेरे घर पर आए उनका स्वागत करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से उनका कभी कोई मतभेद नहीं रहा है। मुख्यमंत्री का गूलरभोज आगमन परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed