फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dharana in Rudrapur For Demand of Road

शिलान्यास के नौ महीने बाद भी नहीं बन पाई सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dharana in Rudrapur For Demand of Road
रुद्रपुर में सड़क बनवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी से भूरारानी को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास नौ महीने पहले होने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोग भड़क गए। लोगों ने सड़क पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कहा सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो बुधवार को नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सिंड कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह ने नौ माह पूर्व सड़क का शिलान्यास किया था, मगर आज तक सड़क का निर्माण नही हो सका। कहा कि ठेकेदारों की ओर से सड़क को खोद दिया गया है। इससे सड़क पर पड़ी मिट्टी से धूल उड़ रही है। मिट्टी उड़ने से लोगों के फेफड़े खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। व्यापारियों का दुकानों पर बैठना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार मेयर को अवगत कराया गया है। लेकिन नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए नेतागीरी कर रहे हैं। जबकि बजट के अभाव में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बजट मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, सोनू गगनेजा, कपिल कालरा, विजय परुथी, ललित बिष्ट, राकेश शर्मा, राजन ठुकराल, मनमोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed