{"_id":"bb72d129fbacc32067c81c6a2e94b271","slug":"dewar-stuck-to-married-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर से शादी पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर से शादी पर अड़ी महिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक वार्ड में रहने वाली एचआईवी पीड़ित विधवा की देवर से शादी करने की जिद पूरे परिवार के लिए सिरदर्द बन गई है। महिला ने शादी नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जिससे सकते में आए ससुर ने पुलिस चौकी में शिकायत कर मामला सुलझाने की गुहार लगाई है। चौकी पहुंचे बुजुर्ग ने बताया कि उसने अपने बड़े बेटे का विवाह यूपी के एक गांव से किया था। शादी के कुछ महीने बाद बेटे के बीमार होने पर जांच कराई गई तो एड्स की पुष्टि हुई थी, बाद में उसकी मौत हो गई थी। उसकी बहू व एक पोते में भी एचआईवी के लक्षण की पुष्टि होने के बाद उपचार चल रहा है। अब बहू देवर से शादी करने की जिद पकड़े बैठी है। देवर से शादी नहीं करने पर वह आत्महत्या की धमकी देती है। उसने एचआईवी संबंधी रिपोर्ट की कापी भी पुलिस को सौंपकर समस्या हल करने की मांग की है।