फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devotees danced to the hymns of Shri Shyam Baba

Udham Singh Nagar News: श्री श्याम बाबा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Fri, 04 Apr 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Shri Shyam Baba
रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से शिवनगर में द्वितीय भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भजनों पर लोग रातभर झूमते रहे। बुधवार की देर रात इंडियन पब्लिक स्कूल में श्री श्याम बाबा खाटू के पूजन के बाद संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर बाबा श्याम खाटू महाराज जी का भव्य दरबार सजाया गया। यहां गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, डिम्पल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, फतेहचंद बंसल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व भारत भूषण चुघ ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। कार्यक्रम के दौरान इत्र व पुष्प वर्षा की गई और श्री खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तेजस्वी शीश दर्शन भी किए।
विज्ञापन

वृंदावन की भजन गायक खुश्बू राधा, ग्वालियर के मनोज शर्मा, हापुड़ के संजू पागल ने श्री श्याम बाबा खाटू की महिमा का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहां पर मनौना धाम आंवला के महंत ओमेंद्र महाराज, श्री बालाजी धाम बिलासपुर के महंत अशोक नाथ, पीपली वन माता मंदिर व रिठोण्डा शिव मंदिर के महंत शोभानंद भारती, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, शिवम रस्तोगी, सुरेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed