{"_id":"67f181faefc88457d1066ffc","slug":"development-work-of-kashipur-gets-government-approval-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-125324-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर के विकास कार्यों को मिली शासकीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर के विकास कार्यों को मिली शासकीय स्वीकृति
Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती नौ मार्च को काशीपुर पहुंचने पर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। इस दौरान मेयर बाली ने 11 मांगों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था। इन मांगों को अब शासकीय स्वीकृति मिल गई है, जिससे शहर की जनता और पार्षदों में खुशी है।
दरअसल, बीते माह नौ मार्च को मुख्यमंत्री धामी ने 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। उसी समय महापौर दीपक बाली ने काशीपुर की जनता की ओर से काशीपुर के समृद्ध एवं समग्र विकास के लिए 11 मांगों का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था। उन्होंने सभी 11 मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। अब उन घोषणाओं को शासकीय स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत केवीआर हॉस्पिटल से धनोरी तक और बिजनेस इन होटल से परमानंदपुर लिंक मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, नगर निगम परिसर में आधुनिक भवन, आवासीय परिसर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। साथ ही, काशीपुर के 17 नए वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की स्वीकृति मिली है। गोशाला निर्माण और टांडा तिराहा पर एकीकृत प्रशासनिक भवन की योजना भी शामिल है। इसी क्रम में बालिका इंटर कॉलेज मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। मेयर दीपक बाली ने कहा कि यह घोषणाएं केवल कागज पर बनी योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये वह मजबूत नींव हैं जिस पर आने वाले समय का विकसित काशीपुर खड़ा नजर आएगा।
पार्षदों ने किया मेयर का स्वागत
शनिवार को सभी पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्होंने काशीपुर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। इधर, इस अवसर पर महापौर की संस्तुति पर विकास प्राधिकरण के सदस्य मनोनीत होने पर पार्षद विजय बोबी और बीना नेगी को बधाई दी गई।