फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to hang those accused of murdering Babita and her two daughters in rudrapur

Rudrapur News: बेटी और पोतियों से अलग हो जाता....हत्या क्यों की, क्या बोले बबीता के पिता; जानिए पूरा मामला

Mon, 09 Dec 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

दो शादियां नाकाम रहने के बाद बबीता ने दो मासूम बच्चियों के भविष्य के लिए यूपी के कासगंज निवासी जिस तीसरे आदमी पर भरोसा कर उसे जीवनसाथी बनाया था, उसी ने उसकी हत्या कर दी। बबीता के पिता ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने तक पैरवी करेंगे।

विज्ञापन
Demand to hang those accused of murdering Babita and her two daughters in rudrapur
आदर्श काॅलोनी में अपने घर पर मौजूद मृतका के पिता राजकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो शादियां नाकाम रहने के बाद बबीता ने दो मासूम बच्चियों के भविष्य के लिए यूपी के कासगंज निवासी जिस तीसरे आदमी पर भरोसा कर उसे जीवनसाथी बनाया था, उसी ने दगा दे दिया। प्रेमिका से अवैध संबंध के आड़े आने पर पति ने बबीता और उसकी दो बच्चियों की हत्या कर दी। बबीता के पिता का कहना है कि अगर अभिषेक को दिक्कत थी तो वह उनकी बेटी और पोतियों से अलग हो जाता, उसने हत्या क्यों की।

विज्ञापन

रविवार को आदर्श काॅलोनी स्थित अपने घर पर मौजूद बबीता के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी बबीता की शादी 12 साल पहले ज्योतिबाफूले नगर में हुई थी। पति से मनमुटाव के बाद वह अलग रहने लगी थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई। इसमें भी विवाद के बाद वह अलग होकर दिल्ली रहने लगी थी।

विज्ञापन

उसकी पहली शादी से बेटी मानन्या (11) और दूसरी शादी से बेटी अनन्या (7) थी। इसी बीच फेसबुक से उसकी मुलाकात अभिषेक भारद्वाज से हुई और दोनों ने 2021 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इसी बीच बबीता को अभिषेक के मुस्कान नाम की युवती से संबंध होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया था। इसको लेकर दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद अभिषेक ने 18 नवंबर को बबीता को कासगंज बुलाया था। यहां अभिषेक और मुस्कान ने मिलकर बबीता की हत्या की और दूसरे दिन दोनों बेटियों का गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुुमार का कहना है कि दिल्ली में रहकर बबीता अच्छा कमा लेती थी और अभिषेक कुछ काम नहीं करता था। अभिषेक को अगर बबीता से दिक्कत थी तो उससे अलग हो जाता। बबीता के साथ ही उसकी दो मासूम पोतियों की हत्या करते समय उसके हाथ तक नहीं कापे। बताया कि बबीता छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। कहा कि वे दोनों हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाए बिना चैन नहीं लेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed