{"_id":"6a568ad3f9aa9c6cf205e336","slug":"demand-to-connect-the-kalinagar-area-to-the-itbt-power-substation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-144339-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कालीनगर क्षेत्र को आइटीबीटी बिजली घर से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कालीनगर क्षेत्र को आइटीबीटी बिजली घर से जोड़ने की मांग
Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने ऊर्जा निगम के जीएम से मिलकर कालीनगर क्षेत्र को ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए आईटीबीटी फीडर से जोड़ने की मांग की है। मंगलवार को पूर्व विधायक महाजन ने जीएम नरेंद्र सिंह टोलिया को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कालीनगर फीडर भदईपुरा से जुड़ा है। ओवरलोड की समस्या के चलते भीषण गर्मी में बार-बार बिजली जाने से क्षेत्रवासियों को समस्या होती है। कालीनगर फीडर को उदिनेशपुर बिजली घर से हटाकर सिडकुल के आईटीबीटी बिजली घर से जोड़ दिया जाए तो समस्या का समाधान संभव है। संवाद
विज्ञापन