फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand raise

जनपदीय अधिवेशन में उठीं सुगम-दुर्गम के पुर्ननिर्धारण की आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand raise
रुद्रपुर विकास भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत। - फोटो : RUDRAPUR
उत्तरांचल लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का जनपदीय अधिवेशन मंगलवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने सुगम-दुर्गम का पुनर्निर्धारण करने की पुरजोर आवाज उठाई। उन्होंने एलान किया कि कर्मचारी हितों के लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो एकजुट होकर लड़ाई को लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विशिष्ट अतिथि मेयर रामपाल सिंह और एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत ने संयुक्त रूप से किया। चारू पंत ने कहा कि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहा है लेकिन शासन स्तर से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने और स्थानांतरण में छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आवासीय परिसरों में अधिकारियों का दखल समाप्त करने और संघ भवन का निर्माण करने की मांग भी उठाई। कहा कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे में उनका सब्र जवाब दे रहा है। उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन से भी गुरेज नहीं करेंगे। मुख्य अतिथि शिव अरोरा और मेयर ने कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। अधिवेशन में लोनिवि के इंजीनियर मनोज दास के नहीं पहुंचने पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। वहां क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, केके आर्या, गीता जोशी, मुकेश जोशी, योगेंद्र सतराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वोटों से जीत हासिल कर जिलाध्यक्ष बने राठौर
रुद्रपुर। जनपदीय अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी पांडे और मोहन सिंह राठौर के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें मोहन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 19 वोट से हराया। मोहन को 33 और एलडी पांडे को 14 वोट मिले। इसके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें मुस्लिम अंसारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू कुमार उपाध्यक्ष, मोहम्मद हासिम संगठन मंत्री, भावना कुलेठा संयुक्त मंत्री, दीप सिंह कोषाध्यक्ष व कंचन कुमार सचिव चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed