फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   demand of inquiry into alleged book scam

कथित पुस्तक घोटाले की जांच की मांग पर छात्रों का अनशन

Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Thu, 07 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
demand of inquiry into alleged book scam
काशीपुर डिग्री कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : amar ujala
राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुस्तकों की खरीद में हुए कथित घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर छात्र नेता क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में तब्दील करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रेम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। गुरुप्रेम ने कहा कि खरीदी गई पुस्तकों के मूृल्य पर कालिख पोतने, खरीदी गई पुस्तकों की वित्त की जांच, खरीदी गई किताबों के विक्रेता के खिलाफ कॉलेज प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कहा कि यदि दो दिन तक उच्च स्तरीय समिति जांच करने नहीं आती है तो वह तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर किताब खरीद संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की थी। काफी गहमागहमी होने के बाद प्राचार्य ने संबंधित दस्तावेजों को दिखाया था। उधर, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी किताबों से संबंधित अनियमितताओं की जांच कराने के लिए निदेशालय स्तर पर तीन सदस्यीय समिति गठित करने की बात की थी। धरने पर बैठने वाले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कांबोज, मोहम्मद अरशद, मनीराय, अमिताभ सिजवाली, ललित मोहन, आराध्य, रवि, भूपेंद्र, गौरव सिंह लड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाविद्यालय में खरीदी गई पुस्तकों में अनियमितताओं की जांच के लिए निदेशालय स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। एक दो दिन में समिति महाविद्यालय पहुंचकर इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी।
-डॉ. बीसी मलकानी, कुमाऊं निदेशक, हल्द्वानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed