{"_id":"6a36e7f389d4aa931005d428","slug":"demand-for-running-buses-to-rishikesh-and-meerut-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144793-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऋषिकेश और मेरठ के लिए बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऋषिकेश और मेरठ के लिए बस चलाने की मांग
Sun, 21 Jun 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के लोगों ने काशीपुर से ऋषिकेश और मेरठ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा।
दुर्गा काॅलोनी के अरुण चौधरी, साकेत काॅलोनी के दर्शन सिंह सहित अन्य लोगों की ओर से सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया है कि ऋषिकेश और मेरठ रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। बसें न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी यूनियन के मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से यात्री भी इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे है। इसके अलावा निगम वाहनों को परमिट के अनुसार ही संचालित किया जाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
दूसरी ओर, रामनगर रोड निवासी धीरेंद्र सिंह कोठारी ने लिखे पत्र में बताया कि दिल्ली से काशीपुर, रामनगर, रानीखेत और नैनीताल के लिए पर्यटक आते हैं। ऐसे में परिवहन निगम को छोटी एसी, वॉल्वो, सुपर डीलक्स बसों का संचालन करना चाहिए।