फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for repair of damaged roads

Udham Singh Nagar News: क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग

Sat, 25 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of damaged roads
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गंगापुर गोसाईं स्थित आवासीय परिसर में क्षतिग्रस्त व खुदी सड़कों की शीघ्र मरम्मत, समतलीकरण व पुनर्स्थापना की मांग पर लाभार्थियों ने एसडीएम को पत्र भेजा। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने पत्र में बताया कि उक्त आवासीय परिसर में 584 आवासों में लाभार्थी परिवार निवास कर रहे हैं। परिसर में पेयजल लाइन बिछाने व विद्युत पोल लगाने के कार्य के दौरान उत्तराखंड पेयजल विभाग और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने विभिन्न स्थानों पर सड़कें खोदी थीं। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित सड़कों की समुचित मरम्मत एवं पुनर्स्थापना न होने से सड़कें बेहद क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं। लाभार्थियों ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित कर सड़कों की आवश्यक मरम्मत, समतलीकरण व पुनर्स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। वहीं हरदीप शमा एडवोकेट ने बताया पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, उत्तराखंड पेयजल निगम व संबंधित निर्माण एजेंसी को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed