फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For Commercial Court in Usnagar

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में खुले वाणिज्यिक न्यायालय

Fri, 28 Jul 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand For Commercial Court in Usnagar
काशीपुर। अधिवक्ताओं ने भी ऊधमसिंह नगर जिले में वाणिज्यिक न्यायालय खोलने की मांग की है। जिले से बड़ी संख्या में उद्योग संबंधी लेनदेन के विवादों की पत्रावलियां देहरादून स्थानांतरण हुईं हैं। इन पत्रावलियों के स्थानांतरण से स्थानीय वादकारी और अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हो रहा है
विज्ञापन

राज्य विधिक प्राधिकरण उच्च न्यायालय के सदस्य उमेश जोशी ने बताया कि राज्य का वाणिज्यिक न्यायालय देहरादून होने और तीन लाख से ऊपर के केस देहरादून न्यायालय स्थानांतरित होने से उद्यमियों के साथ अधिवक्ताओं को काफी नुकसान हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कुमाऊं मंडल का वाणिज्यिक न्यायालय काशीपुर या जिला ऊधमसिंह नगर में कहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल की कई पत्रावलियां वाणिज्यिक न्यायालय देहरादून भेजी गईं हैं। इससे सस्ता और सुलभ न्यायालय मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि काशीपुर के 107 और रुद्रपुर के 40 वाद देहरादून स्थानांतरित हुए हैं जबकि देहरादून होने से बचने के लिए खटीमा के करीब 10 मामले दर्ज नहीं कराए गए हैं। यदि न्यायालय जिले में होगा तो समय से न्याय मिलेगा। धन और समय की बर्बादी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों, अधिवक्ताओं ने हर सिडकुल क्षेत्र में वाणिज्यिक न्यायालय स्थापित करने की मांग की है। बताया कि वर्ष 2015 में कुमाऊं मंडल का वाणिज्यिक न्यायालय हल्द्वानी में बनाया गया था जो शुरू नहीं हो सका। फिर कोविड काल के दौरान इस न्यायालय को देहरादून में बना दिया गया जबकि कुमाऊं मंडल में सबसे अधिक उद्योग जिला ऊधमसिंह नगर में स्थापित हैं।








क्या बोले अधिवक्ता
कुमाऊं मंडल का वाणिज्यिक न्यायालय जिला ऊधमसिंह नगर में कहीं भी खुलना चाहिए। देहरादून में वाणिज्यिक न्यायालय बनाने से क्षेत्र के उद्यमियों और अधिवक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। -राकेश सिंघल, अधिवक्ता।



चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में होने वाली आगामी बैठक में वाणिज्यिक न्यायालय का मुद्दा उठाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट से भी पत्राचार किया गया है। - उमेश जोशी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष।


वाणिज्यिक न्यायालय जिला ऊधमसिंह नगर में खुलना चाहिए और यहां के केस देहरादून से ट्रांसफर होने चाहिए। न्यायालय देहरादून में होने से उद्यमियों के साथ अधिवक्ताओं को भी खासी परेशानी होती है। - पराग नेगी, अधिवक्ता।




बार एसोसिएशन की मांग है कि देहरादून के वाणिज्यिक न्यायालय की शाखा जिला ऊधमसिंह नगर में कहीं होनी चाहिए। इससे देहरादून आने जाने में समय और धन का बर्बादी पर अंकुश लगेगा। - संजय चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed