फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delay in medical college construction, CM got angry.

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से सीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Delay in medical college construction, CM got angry.
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पार्टी के नारे, उत्तराखंड में अबकी 60 के पार पर अडिग हैं। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार एक बार फिर बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 70 में से 57 सीटें आई थीं। इस बार पार्टी संगठन ने उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतने का दावा करते हुए अबकी बार 60 के पार का नारा दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी नारे पर अडिग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य की जनता ने भाजपा के समर्थन में प्रचंड मतदान किया है। चुनाव के दौरान के भाजपा में हुए भितरघात के आरोपों पर धामी का कहना था कि इस मामले में सभी से वार्ता हो चुकी है। इसके बावजूद कोई शिकायत करता है तो पार्टी फोरम में बताए। संवाद
विज्ञापन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से सीएम नाराज
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के इस विजन पर तेजी से कार्य हो रहा है। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज को एमसीआई ने इस साल से 100 सीट पर दाखिले की अनुमति दी है। पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी बृहस्पतिवार शाम अचानक रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक, कोविड वार्ड और टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी चुफाल और पीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल से रोजाना हो रहे टीकाकरण, बूस्टर डोज व सैंपलिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। कॉलेज के छात्रावास, प्रशासनिक भवन और अतिथि गृह का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण को करीब 16 साल पूरे हो चुके हैं।

पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की आम जनता को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए स्वीकृत पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। वहां भाजपा नेता विकास शर्मा, प्राचार्य डॉ. केसी पंत, प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिह चौहान, नर्सिंग अधीक्षक मंजू केड़ा, एनएनएम दीपा जोशी आदि थे। मेडिकल कॉलेज के बाद सीएम धामी एक मैरिज एनीवर्सरी सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed