{"_id":"58a8a0d84f1c1bab19d860bc","slug":"degree-college-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में गुरुनानक शिक्षा दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में गुरुनानक शिक्षा दिवस मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज रुद्रपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के गुरुनानक डिग्री कॉलेज में छात्रों ने गुरुनानक शिक्षा दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सरदार गुरमीत सिंह और कॉलेज की प्राचार्या भावना कपूर ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया। कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। हर व्यक्ति पर शिक्षा ग्रहण करना और उसको जीवन में लाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। कॉलेज की बीएड की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं कॉलेज के अन्य विभागों के छात्रों ने भी पंजाबी गानों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान विनीता पांडे, एसएस चावला, अजय सिंह, अमित ठुकराल, पूर्णिमा सिंह, गौरव मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, असमीत कौर सेठी आदि थे।
विज्ञापन