{"_id":"5918c0a64f1c1b413a850e89","slug":"death-of-the-young-man-in-shantipuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शांतिपुरी
Updated Mon, 15 May 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरी। नगला के पास हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग पर टाटा मैजिक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नया प्लॉट नंबर चार निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र लाल सिंह और उसका पड़ोसी जितेंद्र गड़िया शनिवार रात लालकुआं से शांतिपुरी घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन
नगला बाइपास पर एक सिडकुल कर्मी भी बाइक पर सवार हो गया। बाइक पर सवार तीनों युवक कुछ आगे ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टाटा मैजिक वाहन से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पंकज रौतेला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे जितेंद्र गड़िया और सिडकुल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को हल्द्वानी निजी अस्पताल भेजा गया। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को मृतक का गौला नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पंकज माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अचानक हुई इस घटना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता हीरा देवी बदहवास हैं।
विज्ञापन