फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in kashipur

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Death in kashipur
काशीपुर। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के चलते ठाकुरद्वारा के सभासद जुनैद आलम की पत्नी की मौत हो गई। महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर आसपास के क्षेत्रों की पुलिस भी बुला ली गई। हालांकि नवजात स्वस्थ है।
विज्ञापन

मुरादाबाद (यूपी) के ठाकुरद्वारा के सभासद जुनैद आलम ने अपनी पत्नी साबिया (23) को प्रसव पीड़ा के चलते मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुनैद का कहना है कि महिला डॉक्टर ने सामान्य डिलिवरी कराने का भरोसा दिलाया था। शाम को डॉक्टर ने साबिया की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन करने की बात कही। ऑपरेशन से महिला ने शिशु को जन्म दिया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव से साबिया की हालत बिगड़ गई। उसकी प्लस बढ़कर दो सौ तक पहुंच गई। जुनैद के अनुसार पल्स रेट बढ़ने पर महिला डॉक्टर बार-बार अपने डॉक्टर पति को फोन कर जानकारी लेती रही। आरोप है कि इस दौरान प्रसूता को इलाज नहीं मिल सका। काफी देर तक तपड़ने के बाद साबिया ने दम तोड़ दिया। साबिया की मौत के बारे में सूचना मिलने पर ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां के अलावा सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने महिला डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। जुनैद का कहना था कि साबिया की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर से हायर सेंटर रेफर करने का अनुरोध किया गया लेकिन डॉक्टर सब ठीक हो जाने का भरोसा दिलाकर उन्हें टालती रही।
विज्ञापन

वहीं डॉक्टर का कहना था कि डिलिवरी के बाद प्रसूता की हालत एकदम स्थिर थी। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। हंगामा बढ़ने पर सीओ अमित कुमार, आईटीआई थाना प्रभारी अनिल जोशी, कोतवाली के एसएसआई प्रदीप मिश्रा और मंडी चौकी प्रभारी मनोहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ भाग खड़ा हुआ। देर रात दो बजे तक हंगामे के चलते अस्पताल में अफरातफरी मची रही। बाद में परिजन साबिया का शव लेकर चले गए। मंडी चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के सभासद की पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजन डॉक्टर पर इलाज में कोताही का आरोप लगा रहे थे। बाद में वह शव लेकर चले गए। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
-अमित कुमार, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed