{"_id":"632b40fb5cda166620072537","slug":"dead-body-of-a-soldier-drowned-in-bhakra-canal-found-after-76-hours-rudrapur-news-hld476469242","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 घंटे बाद मिला भाखड़ा नहर में डूबे सैनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 घंटे बाद मिला भाखड़ा नहर में डूबे सैनिक का शव
विज्ञापन
भुवन चंद्र भट्ट की फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। पटियाला स्थित भाखड़ा नहर में डूबे जवाहर नगर निवासी सैनिक का शव करीब 76 घंटे बाद मिल गया। सैनिक का पार्थिव शरीर आज जवाहर नगर लाया जाएगा।
सेन की डिप ऑर्डिनेंस यूनिट के पांच जवान बीते रविवार को पास लेकर आर्मी एरिया से निकले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान भाखड़ा नहर की तरफ घूमने निकल गए थे। इस दौरान मूल रूप से देवीधुरा (चंपावत) और हाल स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर (ऊधमसिंह नगर) निवासी जवान भुवन चंद्र भट्ट (31) पुत्र हरीश दत्त भट्ट पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में बह गया था। तीन दिन से नहर में सेना के गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम सैनिक की तलाश में कर रही थी।
इधर सूचना मिलने के बाद सैनिक के परिजन भी पटियाला पहुंचे गए थे। वे भी तलाशी अभियान में जुटी टीम के साथ साथ ही भुवन की तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर के समय नहर में एक शव मिला था लेकिन सैनिक के पिता ने शव उनके बेटे का नहीं होने की बात कही। इसके बाद सेना और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान जारी रखा। बाद में 80 किमी आगे नहर के फाटक पर देर रात गोताखोरों को एक शव और मिला।
सैनिक के पिता ने इस शव को उनके बेटे का होने की पुष्टि की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक के शरीर में पानी भरा होने के साथ ही घुटने में हल्की सी चोटों के निशान मिले हैं। बृहस्पतिवार सुबह तक शव को जवाहर नगर लाया जाएगा। सैनिक के पार्थिव शरीर का काठगोदाम स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ माह पहले हुआ था भुवन का विवाह
शांतिपुरी। भुवन चंद्र भट्ट का विवाह करीब नौ महीने पहले ही हुआ था। सैनिक के नहर में डूबने के बाद सेना के सर्च अभियान में पत्नी पूजा भी शामिल रही। पति का शव मिलने के बाद वह बेसुुध हो गई। भुवन की मौत से उनके पिता सेवानिवृत्त सैनिक हरीश दत्त भट्ट, मां ईश्वरी देवी और बड़ी बहन कुसुम भट्ट का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद