फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dabish For Aresting

पुलिस की पकड़ से भागे आरोपी की तलाश में रुद्रपुर और रामपुर में दबिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dabish For Aresting
रुद्रपुर। भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री के बेटे पर फायर झोंकने के बाद पुलिस की पकड़ से फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने रुद्रपुर से रामपुर तक आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी। वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार की शाम को भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर एक के बेटे पवन पर वार्ड नंबर एक मालवीयनगर निवासी प्रबल उर्फ सन्नी जौहरी ने आवास विकास क्षेत्र में रंजिशन तमंचे से फायर झोंक दिया था। फायर में पवन बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने राधेश शर्मा की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया था। देर शाम आवास विकास पुलिस चौकी से आरोपी को दो पुलिस कर्मी बाइक पर ट्रांजिट कैंप थाने में ले जा रहे थे। थाने से कुछ मीटर पहले बाइक फिसलने से मौका मिलते ही आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इधर, एसएसपी डीएस कुंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाही मनोज कुमार और हरीश चंद्र को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस को फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इधर, एसआई अर्जुन गिरी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की गई है। रामपुर भागने की आशंका को लेकर पुलिस रुद्रपुर और रामपुर में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed