फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Culture.

अब लीजिए केले जैसे दिखने वाले आम का मजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Culture.
पंतनगर में केले जैसे दिखने वाले आम का पौधा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। आपने आम तो कई प्रजातियों के खाए होंगे लेकिन ऐसा आम नहीं खाया होगा जिसका आकार व बनावट केले जैसी हो। बाजार में ऐसे आम जल्द ही मिलने लगेंगे और उनका स्वाद भी पहले के आमों की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होगा। मेले में इस पौधे की कीमत चार सौ रुपये प्रति पौधा रखी गई है।
विज्ञापन

पंतनगर किसान मेले में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से आए शबनम नर्सरी के स्टॉल पर केले के आकार वाले आम के पौधों की काफी बिक्री हो रही है। स्टॉल स्वामी आयन मंडल ने बताया कि यह थाईलैंड की प्रजाति है, जिसे वहां से लाकर उत्तक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) तकनीक से इसकी पौध को विकसित किया गया है। इस आम के पेड़ पर वर्ष में एक बार ही फल आता है जो तोड़ने के 15 दिन बाद तक खराब नहीं होता है।
विज्ञापन

इसका अधिकतम वजन 800 ग्राम तक मापा गया है। इसमें गुठली नहीं के बराबर और सिर्फ नाम के लिए ही होती है, इसलिए गूदा अधिक मात्रा में पाया जाता है। फल की इसी खूबी के चलते जूस कंपनियों की ओर से इस आम की अधिक मांग बनी रहती है। बाजार में इस आम की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है। स्टॉल स्वामी के मुताबिक इस फल की बागवानी किसानों की आमदनी बढ़ाने में वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में पहली बार पीले ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी
पंतनगर। किसान मेले में पहली बार शबनम नर्सरी के स्टॉल पर पीले ड्रैगन फ्रूट के पौधों की भी खूब बिक्री हो रही है। स्टॉल स्वामी आयन मंडल ने बताया कि अपने औषधीय गुणों व अच्छी कीमत मिलने के कारण भारत में बहुत लोग ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हुए हैं। लेकिन यहां सिर्फ लाल ड्रैगन फ्रूट की ही खेती हो रही है। वह पहली बार वियतनाम से पीले ड्रैगन फ्रूट की पौध कोलकाता लेकर आए और उत्तक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) विधि से इसकी पौध को विकसित किया। इसकी खेती भी किसानों की आय वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगी।

पंतनगर में केले जैसा दिखने वाला आम।

पंतनगर में केले जैसा दिखने वाला आम।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर में पीले ड्रैगन फ्रूट की फोटो।

पंतनगर में पीले ड्रैगन फ्रूट की फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed