फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural

चांद का दीदार कर मनाया करवाचौथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural
रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवाचौथ की सामूहिक पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
जिले भर में सुहागिनों ने करवाचौथ 16 श्रृंगार से सजकर चांद का दीदार कर अपने व्रत को खोला। इस दौरान पति की लंबी उम्र की कामना की गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, वैष्णों मंदिर, दूधिया मंदिर व अटरिया मंदिर में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म महिला मंडल की अध्यक्षता में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली। साथ ही संकीर्तन करते हुए श्री हरि मंदिर व श्री दुर्गा मंदिर में भजनों के साथ तुलसी माता की आरती की। इसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री ने संगत को कार्तिक महात्म्य के क्रम में करवा चतुर्थी की कथा का रसपान कराया। वहां पर शशि अरोरा, राजवर्मा, आकांक्षा अनेजा, ललिता कक्कड़, सीमा दुनेजा, पिंकी ग्रोवर, कंचन ग्रोवर, शिखा जग्गा, पूनम बब्बर, भूमिका अरोरा, सरोज राजदेव, अवनी बब्बर, रोमा जग्गा आदि थे। इधर, महिला एवं सामाजिक जागरुकता कल्याण समिति ने न्यू शक्ति विहार कालोनी में करवाचौथ पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की। वहां पर समिति अध्यक्ष ऊषा जैन, राधा देवी, सुषमा देवी, शालिनी पांडे, कविता राज, माया बढ़शिलिया, लक्ष्मी सिंह आदि थे। इधर, गदरपुर में सुहागिनों को श्री सनातन धर्म मंदिर में पं. विजय कुमार शास्त्री ने पूजा करवाई। इसके बाद सुहागिनों ने देर शाम चांद का दीदार कर पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद उपवास खोला। वहां रचना अरोरा, पूनम अरोरा, नेहा कामरा, मुस्कान शर्मा, सोनिया मदान, पायल गुंबर, सांची बत्रा, मीनू पोपली, अंजु भुड्डी, सुनीता बत्रा, सोनिया, मंजू, सपना, संतोष थे।
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजार में लौटी बहार, खुश दिखे दुकानदार
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच खरीदारों की राह ताक रहे दुकानदारों के चेहरे पर करवाचौथ पर्व रौनक लेकर आया। रुद्रपुर बाजार में अधिकतर दुकानों पर बुधवार को सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही। दुकानों पर खरीदार सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अधिकांश लोग बाजार में कम पहुंच रहे थे। कारोबारियों को दिवाली से पहले अच्छी खरीदारी की उम्मीद थी। बुधवार को करवाचौथ पर बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ रही। बर्तन, कपड़े, राशन और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर काफी खरीदारी हुई। बाजार में भीड़ के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
करवाचौथ व्रत कथा पाठ का हुआ आयोजन
खटीमा/किच्छा/बाजपुर। व्रत के दौरान महिलाओं ने करवाचौथ व्रत कथा का पाठ कराया। व्रतधारी महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित होकर देवी स्वरूप कन्या से करवाचौथ व्रत की कथा सुनते हैं। इधर, नामित सभासद रेनू भंडारी के आवास पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा का वृत्तांत सुना। वहां पर गीता सामंत, कमला खोलिया, मीना बिष्ट, बीना बोरा आदि थे। इधर, किच्छा में बाजार में रौनक रही। महिलाओं ने खरीदारी की। देर शाम नगर के श्री कृष्ण बल्देव मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, सांई मंदिर, मारवाड़ी मंदिर, हरश्रीनाथ मंदिर, चक्रधारी मंदिर आदि में सुहागिनाें का जमावड़ा रहा। वहां पर किरन शर्मा, सुषमा शर्मा, गीता नारंग, भारती नारंग, ऊषा खुराना, मान्या खुराना, बबीता मदान, बबिता मिड्डा आदि थीं। वहीं, बाजपुर में सुहागिनों ने बुधवार को निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। शाम को करवा चौथ की कहानी सुनने महिलाएं मंदिर गई। बाजार में मिठाइयों सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही।

करवाचौथ : पति की दीर्घायु को रखा व्रत खोला
सितारगंज। क्षेत्र में सुहागिनों ने पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक करवाचौथ त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। विवाहित और सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने अटल सुहाग, पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। बिना अन्न तथा जल के दिनभर उपवास रखने के बाद रात करीब 8:15 बजे सुहागिनों ने करवाचौथ का चांद देख पति का दीदार किया और व्रत खोला। साथ ही सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। श्याम रतन वाटिका कालोनी में शिखा जिंदल के नेतृत्व में महिलाओं ने चांद के दीदार किए। वहां पूजा जिंदल, रशि जिंदल, ज्योत्सना गुप्ता, मीनाक्षी सिंघल, रिंकी सिंघल आदि थे। इसके अलावा महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष सरोज कंसल, ज्योति गुप्ता, अदिति बंसल, डॉ. अनुकौल आनंद ने भी अपने घरों की छतों पर चांद देखकर व्रत खोला। शहर में अन्य जगहों पर महिलाओं ने अपने-अपने घरों की छतों पर पूजा अर्चना की और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत खोला। संवाद

काशीपुर में करवाचौथ पर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।

काशीपुर में करवाचौथ पर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।

बाजपुर शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करतीं व्रतधारी महिलाएं।

बाजपुर शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करतीं व्रतधारी महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

किच्छा की आवास विकास कालोनी में अपने चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।

किच्छा की आवास विकास कालोनी में अपने चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।- फोटो : KITCHHA

सितारगंज में चांद देखकर व्रत खोलतीं सुहागिनें।

सितारगंज में चांद देखकर व्रत खोलतीं सुहागिनें।- फोटो : SITARGANJ

रुद्रपुर के पांच मंदिर में छलनी से चांद का दीदार करतीं महिलाएं।

रुद्रपुर के पांच मंदिर में छलनी से चांद का दीदार करतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed