{"_id":"61c779bc0734f4426c6343df","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld448848886","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया ईसा मसीह का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया ईसा मसीह का जन्मदिन
विज्ञापन
सितारगंज में प्रभु यीशु के अनुयायियों को उनके जन्म दिन की बधाई देते फादर रुडौल्फ।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस डे पर अनुग्रह आश्रम (चर्च) में प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के फादर रुडौल्फ ने सभी को बधाई दी और प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला।
किच्छा मार्ग स्थित अनुग्रह आश्रम में शुक्रवार रात 12 बजे फादर रुडौल्फ ने केक काटा। मध्य रात्रि में देश और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। शनिवार को फादर रुडौल्फ की अगुवाई में सुबह दस बजे से प्रार्थना सभा आयोजित की गई। फादर रुडौल्फ ने प्रभु का गुणगान किया और दीन दुखियों की मदद का संकल्प लेते हुए सभी प्रभु यीशु के जन्म दिन की बधाई दी। फादर मोरिश, नगेंद्र कुमार, गोल्डी रोविन सोलोमन, राजेश कुमार ने परिवारों में एकता, सहभागिता, मिशन कार्यों को आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहां रोमियो, मुन्ने मियां, रूबिन शोलर, गोल्डी राजेश, सिस्टर एलसी, सिस्टर सुनीता आदि थे।
इधर, खटीमा मार्ग पर शालोम आराधनालय में आराधना की गई। पास्टर सुनील प्रसाद जग्गू ने अनुयायियों को प्रेम का संदेश दिया। वहां मनोज पासवान, हाईकल सिंह, माइकल सिंह, मथुरा, कवेंद्र मालती, रानी शंकर आदि थे।