{"_id":"615dc2658ebc3e626b596693","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld440488480","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में रिया और मोनिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में रिया और मोनिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
नानकमत्ता के दक्षिणी जौलासाल के सुदली मठ रेंज कार्यालय में चित्रकला में भाग लेने पहुंचे बच्चे।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रिया और सीनियर वर्ग में मोनिका चंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दक्षिणी जौलासाल के सुदली मठ रेंज कार्यालय में वन विभाग की ओर से वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आहूत चित्रकला प्रतियोगिता में महादेव पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऐंचता तथा हेमा जोशी विद्या मंदिर ऐंचता के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग में महादेव पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की छात्रा रिया ने प्रथम, मौली ने द्वितीय तथा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में हेमा जोशी विद्या मंदिर की छात्रा मोनिका चंद ने प्रथम, गुरप्रीत कौर ने द्वितीय तथा महादेव पब्लिक स्कूल की छात्रा पिंकी कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहां रेंजर विजय चंद्र भट्ट, वन दरोगा दान सिंह खोलिया, केसर सिंह धोनी, हेमंत कुमार तिवारी, वन आरक्षी महिपाल सिंह, हरीश सिंह नेगी, महेश चंद्र आर्य, चतुर सिंह, खच्चर सिंह, प्रमोद सिंह पुजारी आदि थे।