फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

अकीदत के साथ मनाया गया कुर्बानी का त्योहार बकरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
काशीपुर के ईदगाह में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। बकरीद का त्योहार जिलेभर अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह में नमाज के लिए लोग सुबह सात बजे से ही एकत्र होने लगे। करीब साढ़े आठ बजे जिला प्रशासन की मौजूदगी में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। वहीं दिन भर एक-दूसरे के घर पकवान पहुंचाने व खिलाने का सिलसिला चलता रहा। इसके अतिरिक्त दिनेशपुर, गूलरभोज, पंतनगर, किच्छा आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने बकरीद का पर्व मनाया।
विज्ञापन

गदरपुर क्षेत्र भर में सकैनिया मोड़ स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना जाने आलम ने नमाज अदा कराई और मुल्क के साथ-साथ कौम की तरक्की की दुआ की। इसके अलावा नगर की कब्रिस्तान मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद एवं मदनी मस्जिद में भी लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह और एलआईयू उप यूनिट के प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के मुताबल्ली सिब्ते नबी, शाहिद हुसैन, नूर आलम, मोहम्मद आलम, सरफराज अहमद, रहफूल हसन, लाल मोहम्मद, शाकिर अली, सज्जाद हुसैन, मो. रफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर किच्छा में नगर की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, कादरी मस्जिद, चूड़ी शाह मिंया की मजार वाली मस्जिद, सुनैहरी मस्जिद, छोटी मस्जिद के अलावा सिरौलीकलां, दरऊ, कुरैया, छिनकी आदि ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। समाजसेवी नजाकत खान, मिस्वाउदीन मलिक, शकील मलिक, इंतजार अहमद, फिरदौस सलमानी, सईदुलरहमान, परवेज मलिक, फिरासत खान, मो. आरिफ, सोनू मलिक, अब्दुल रशीद जक्कू आदि ने ईद की बधाई दी है।
ईद-उल-अजहा पर्व पर देश व कौम की तरक्की की मांगी दुआ
खटीमा/काशीपुर/जसपुर। ईद-उल-अजहा का पर्व नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ मांगी। साथ ही एक-दूसरे के गले लगकर ईद उल अजहा पर्व की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों व ईदगाह पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार शुभांगिनी व कोतवाल नरेश चौहान दल-बल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
इधर यूपी सीमा से सटे मझोला में जामा मस्जिद, ग्राम भेंसहा ईदगाह, जमौर जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहां मौलाना इरफानुल हक कादरी, नासिर खान, राशिद अंसारी, पप्पू अली, अराफात अंसारी, इकबाल अहमद, नईम रिजवी, इमाम इसरार अहमद, इमाम मखदूम रजा, इमाम मुनकाद अली, अखलाक अंसारी, मंटू अंसारी आदि थे।
इधर काशीपुर में बकरीद का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। काशीपुर में शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने नमाज अदा कराई और मुल्क की शांति और उन्नति की दुआ मांगी। ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान ने व्यवस्थाएं की थीं। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एएसपी चंद्र मोहन सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। संवाद
वहीं जसपुर में ईदगाह मैदान में शहर इमाम मौलाना अयूब नूरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान उलमाओं ने देश एवं प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।
उधर, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की थी। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन, डॉ. एमपी सिंह, गजेंद्र चौहान, तरुण गहलोत, नईम प्रधान, वरुण चौधरी, राहुल गहलोत, हाजी जाहिद हुसैन पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि डोगरा, अजय अग्रवाल, डॉ. यूनुस चौधरी आदि ने ईद पर्व की बधाई दी। संवाद
इनसेट
मधुमक्खियों ने हमला कर छह लोगों को काटा
खटीमा। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में ग्राम मझोला कब्रिस्तान में मरहूमों के लिए दुआएं मांगने पहुंच हुए थे। इसी दौरान एक पक्षी ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया। मधुमक्खियों के झुंडों ने कब्रिस्तान में मौजूद ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के झुंडों ने ग्राम मझोला निवासी जियाउल हक, रिफाकत मोईन, मो. अहमद, शाहिद हुसैन, अजमत और इमरान को काट लिया। इनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
ईद उल अजहा पर अमन चैन की मांगीं दुआएं
बाजपुर/केलाखेड़ा। क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। केलाखेड़ा में ईद उल अजहा पर ईदगाह में एकत्र सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान अमन चैन की दुआएं मांगीं। नगर में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां, इमामी अंसारी, जावेद खान, नाजिम, मोहम्मद सद्दीक, दानिश अली, साकिर अली, फैजुल हसन, जाफर, सिराज अली आदि मौजूद रहे।
इधर बाजपुर में ईद उल अजहा (बकरीद) पर रविवार सुबह आठ बजे ईदगाह मुंडिया पिस्तौर में ईद की नमाज मस्जिद ए गौसिया मुंडिया पिस्तौर के पेश इमाम कारी अमीर अहमद रिजवी ने अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ मुल्क की तरक्की के लिए भी दुआ की गई। इस मौके पर बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन वाहन और भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। संवाद
ईदुल-अजहा : गले मिले, बधाई दी और फिर कराई कुरबानी
सितारगंज। ईदुल-अजहा का त्योहार बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने ईदुल-अजहा की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद कुरबानी का दौर शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा।

रविवार को सुबह 7:10 बजे ईदगाह में जामा मस्जिद के खतीब मो. कासिम मिस्वाही ने अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद नहरपार, चिंतीमजरा की सिद्दीके अकबर मस्जिद, नूरी मस्जिद बाईपास कालोनी, पंडरी, गौरीखेड़ा, बघौरी, सिसैया, नकटपुरा, भिटौरा आदि समेत आसपास के गांवों की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल-अजहा की नमाज अदा की और देश में चैनो- अमन की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने जानवरों की कुरबानी दी। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम तुषार सैनी, सीओ ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी आदि ने ईदगाह व मस्जिदों पर फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में मस्जिदों व ईदगाह के आसपास विशेष तौर पर साफ सफाई कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed