फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

पशु चिकित्सक की जिम्मेदारी अन्य चिकित्सकों की तुलना में अधिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
पंतनगर में कार्यक्रम की स्मारिका का विमोचन करते कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पशु चिकित्सक की जिम्मेदारी अन्य डॉक्टरों की तुलना में अधिक है, क्योंकि वे उनका उपचार करते हैं, जो अपने दर्द को बयां नहीं कर सकते। यह बात बतौर मुख्य अतिथि आईसीएआर के उप महानिदेशक पशु विज्ञान डॉ. बीएन त्रिपाठी ने कही।
विज्ञापन

वह पंत विवि के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के डॉ. रतन सिंह सभागार में इंडियन सोसायटी फॉर वेटरिनरी सर्जरी (आईएसवीएस) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। ‘रीसेंट ट्रेंड्स इन सर्जिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स फॉर एनहांसमेंट ऑफ प्रोडक्टिविटी एंड हेल्थ स्टेटस ऑफ फार्म एंड पेट एनिमल्स’ विषयक गोष्ठी में डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि सर्जरी तकनीक नई तकनीकों का समावेश हुआ है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट पालन की अपेक्षा बकरी एवं भेड़ पालन ज्यादा लाभदायक सह-व्यवसाय है। उन्होंने पशुओं में लगने वाली बीमारियों और उससे होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की। कहा कि पंतनगर विवि के विद्यार्थी विश्व के किसी भी कोने में रहें, वे पंतनगर को कभी नहीं भुला सकते।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. डीबी पाटिल ने आईएसवीएस के बारे में बताते हुए कहा कि यह सोसाइटी पशु चिकित्सा के क्षेत्र में 1977 से कार्यरत है। भारत में पशु चिकित्सा सर्जरी को पुनर्जीवित करने में सोसाइटी ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। आईएसवीएस के अध्यक्ष डॉ. एसएस सिंह ने सोसाइटी द्वारा किए गए शोधों के बारे में बताया। साथ ही पशु चिकित्सा के क्षेत्र में नए पशु चिकित्सकों के लिए रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति डॉ. एके शुक्ला (कुलसचिव) ने बताया कि बताया कि पशु और मनुष्यों का सीधा संबंध पारिस्थितिकी तंत्र से है। यदि इसमें से एक भी प्रभावित होता है, तो इसका सीधा असर पर्यावरण पर पडे़गा। इससे पूर्व डीन वेटरिनरी डॉ. एनएस जादों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूप-रेखा बताई। इस दौरान आईएसवीएस से संबंधित अधिकारियों को अतिथियों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया गया। अंत में विभागाध्यक्ष सर्जरी एवं रेडोलॉजी डॉ. एके दास ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौजूद पशु चिकित्सा क्षेत्र के अधिकारी व छात्र।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौजूद पशु चिकित्सा क्षेत्र के अधिकारी व छात्र।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते आईसीएआर के उप महानिदेशक पशु विज्ञान।

पंतनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते आईसीएआर के उप महानिदेशक पशु विज्ञान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed