फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

बाबुल के घर से विदा हुईं 24 बेटियां, सभी के छलके आंसू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
रुद्रपुर में निकलती बारात में रथों में सवार दुल्हे। - फोटो : RUDRAPUR
पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 24 जोड़ों का विवाह धूमधाम से हुआ। गल्ला मंडी से ट्रांजिट कैंप तक निकली बारात में भाजपाइयों ने भी बारातियों के साथ खूब ठुमके लगाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विवाह समारोह में पहुंचे और सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बाद में एक साथ 24 दुल्हनों की विदाई हुई तो माता-पिता के साथ परिजनों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रविवार को ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लघु उद्योग व्यापार मंडल और सर्व समाज कल्याण समिति ने पंचम सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। गायत्री परिवार की ओर से 24 वर-वधुओं का विधि विधान से विवाह कराया गया। इससे पहले शादी के जोड़े में सजे दूल्हों की बारात गल्ला मंडी से कार्यक्रम स्थल तक धूमधाम से निकली। 24 रथों पर सवार दूल्हों का स्वागत करने के लिए लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। बारात में शामिल सभी दुल्हनों को सजाने की जिम्मेदारी लघु व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष किरन मिश्र ने ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से खाने की व्यवस्था में देर हो गई। वहीं आसपास के लोगों के सामूहिक भोज में पहुंचने के चलते घराती और बराती पक्ष के लोगों को भी असुविधा हुई। कार्यक्रम में पहुंचे दूधिया बाबा शिवानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ फोटो खिंचाने के बजाय आशीर्वाद देना चाहिए था। इस दौरान मनोज गुप्ता, शैलेंद्र कोली, हिम्मतराम कोली, संजीव कुमार, प्रभात स्वर्णकार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक साथ निकाली बरात तो लगा जाम
रुद्रपुर। शहर में एक साथ 24 बारातें निकली तो कई जगह जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने का अपनी ओर से पूरा प्रयास किया।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप स्थित मंडप में मौजूद नव वर-वधुएं।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप स्थित मंडप में मौजूद नव वर-वधुएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंडप पर नव वर-वधुओं का विवाह कराते गायत्री परिवार के लोग।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंडप पर नव वर-वधुओं का विवाह कराते गायत्री परिवार के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed