फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

सोलह श्रंगार कर पति की दीर्घायु की कामना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
सितारगंज पुरानी मंडी काॅलोनी में करवाचौथ का चांद देख देखतीं सुहागिनें। - फोटो : SITARGANJ
सुहागिनों ने किया चांद का दीदार, तोड़ा निर्जला व्रत
विज्ञापन

पति के दीर्घायु होने की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करवा चौथ के पर्व पर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। देर शाम पूजा अर्चना अर्चना कर चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। घरों की छतों पर सुहागिनें सज धजकर चांद का इंतजार करतीं नजर आईं। करवा पर्व को लेकर नव विवाहिताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।
रविवार को करवा चौथ को लेकर मुख्य बाजार में भारी भीड़ रही। महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर करवा, सीका, दीये और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। मनिहारी गली सहित अन्य जगहों पर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई। इसके साथ ही ब्यूटीपार्लर में भी महिलाओं की भीड़ रही। शाम को पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर, वैष्णो मंदिर, अटरिया मंदिर सहित अन्य मंदिरों और जगहों में सुहागिनों ने पहुंचकर सामूहिक करवा पूजन किया और करवा चौथ की कथा सुनीं। इसके बाद सुहागिनों ने छलनी से चांद का दीदार किया और पति का हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा। सुहागिनें चांद का दीदार करने के लिए घरों की छत और बालकनी में खड़ी रहीं। पर्व को लेकर महिलाएं खासी उत्साहित दिखाई दीं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में करवा पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

फोटो 24आरडीपी 17पी: रुद्रपुर के पांच मंदिर में सामूहिक करवा पूजा करती सुहागिनें।
18पी: रुद्रपुर में छलनी से चांद का दीदार करती सुहागिन।
19पी: रुद्रपुर में करवा पूजन के बाद सेल्फी लेतीं सुहागिन।
पति लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत
सितारगंज। क्षेत्र में करवाचौथ त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने अटल सुहाग, पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर उपवास रखने के बाद शाम को करवाचौथ का चांद का दीदार कर व्रत खोला। नगर में पुरानी मंडी कालोनी में रेनू चंचल, निमिषा अग्रवाल, संगीता मित्तल, रेनू सुनील, पूजा गर्ग, शिल्पी गोयल, भावना गर्ग समेत कई महिलाओं ने चांद के दीदार किया। इसके अलावा सुप्रिया कालोनी, श्याम रतन वाटिका कालोनी, गुलमोहर कालोनी समेत नगर के विभिन्न वार्डों में भी महिलाओं ने चांद दीदार कर व्रत खोला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-24एसटीजी04,05,06पी: सितारगंज पुरानी मंडी कालोनी में करवाचौथ का चांद देख पति की दीर्घायु की कामना करती सुहागिनें।
-यामीन अंसारी

सितारगंज पुरानी मंडी काॅलोनी में करवाचौथ का चांद देख पति की दीर्घायु के लिए कामना करतीं सुहागिन?

सितारगंज पुरानी मंडी काॅलोनी में करवाचौथ का चांद देख पति की दीर्घायु के लिए कामना करतीं सुहागिन?- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज पुरानी मंडी कालोनी में करवाचौथ का चांद देख पति की दीर्घायु की कामना करतीं सुहागिनें।

सितारगंज पुरानी मंडी कालोनी में करवाचौथ का चांद देख पति की दीर्घायु की कामना करतीं सुहागिनें।- फोटो : SITARGANJ

रुद्रपुर में करवा पूजन के बाद सेल्फी लेती सुहागिन।

रुद्रपुर में करवा पूजन के बाद सेल्फी लेती सुहागिन।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में छलनी से चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।

रुद्रपुर में छलनी से चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पांच मंदिर में सामूहिक करवा पूजा करतीं सुहागिनें।

रुद्रपुर के पांच मंदिर में सामूहिक करवा पूजा करतीं सुहागिनें।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed