रंपुरा के 84 घंटा शिव मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने मेहंदी लगाने में सहयोग करने वाली युवतियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजित रंपुरा क्वीन प्रतियोगिता में निशा कोली को विजेता घोषित कर उन्हें रंपुरा क्वीन का ताज पहनाया गया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह वर्ष 2008 से लगातार रंपुरा में हरियाली तीज पर महिलाओं को मेहंदी लगवाती आई हैं और आगे भी उनका यह कार्यक्रम जारी रहेगा। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। वहां नगर निगम पार्षद प्रीति साना, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पूनम गुप्ता, यादों देवी ,प्रेमवती कोली, आशा कोली, पूजा शर्मा रामा ठाकुर, प्रेम कुमारी पाठक आदि थे। (संवाद)