{"_id":"606caea68ebc3edc0835ecb4","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld420778027","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे रामो हरे कृष्णो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे रामो हरे कृष्णो...
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड महानाम संकीर्तन में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय अखंड महानाम संकीर्तन शुरू हो गया है। इस दौरान कीर्तन मंडलियों की ओर से प्रस्तुत भजनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
मंगलवार सुबह छह बजे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुतियां शुरू कीं। कलाकारों ने हरे रामो हरे कृष्णो, कृष्णो कृष्णो हरे हरे के जयकारे लगाए तो श्रद्धालु भावुक हो गए। संकीर्तन में दिल्ली की रखाल संप्रदाय, दिनेशपुर के तपोस संप्रदाय, पिपिलिया नंबर दो से निमाई संप्रदाय, सुकुमार संप्रदाय, राजस्थान से रोबिन संप्रदाय और अमृनगर दिनेशपुर से विश्वजीत संप्रदाय शामिल है।
हर मंडली दो घंटे की प्रस्तुति देगी। यह संकीर्तन नौ अप्रैल को समाप्त होगा। रोजाना श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जा रहा है। वहां अखंड महानाम संकीर्तन के अध्यक्ष सुशांत राय, गौतम मदक, संजय सरकार, समीर बाउली, विकास विश्वास, महादेव हाजरा, मुकेश मालाकार, अशोक राय आदि थे। (संवाद)