{"_id":"6069f7548ebc3e8d2b2dcf5d","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld4205239150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
रुद्रपुर के काशीपुर बाइपास रोड पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी मंदिर आदर्श कॉलोनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। इससे पहले महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से महिलाओं ने माता के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली। शहर के काशीपुर बाईपास रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए कलश यात्रा पांच मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कलश में जल भरा और दुर्गा मंदिर सहित अन्य जगहों से होते हुए वैष्णो मंदिर पहुंची। यहां विधिविधान के साथ कलश स्थापित किए गए। शहर में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
आचार्य श्री संतोष भाई कथा वाचन करेंगे। मंदिर महंत और आयोजक मां हंसेश्वरी भारती ने बताया कि सोमवार से भागवत कथा का वाचन शुरू होगा और 12 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति के साथ ही संत प्रवचन और भंडारे का आयोजन होगा। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, राजीव ग्रोवर, अशोक अरोरा, अजय नारायण, निर्मला आनंद, प्रीति ग्रोवर, विम्मी ठुकराल, उपासना घई, जया आनंद आदि मौजूद रहे।